मलेरिया के मरीजों को आंखों का संक्रमण भी हो रहा है। लोकनायक, डीडीयू, डॉ. हेडगेवार, आरएमएल व एम्स सहित तमाम अस्पतालों में ऐसे मरीज देखने को मिल रहे हैं। लोकनायक अस्पताल के डॉ. महेश बताते हैं कि मलेरिया के साथ- साथ मरीजों को आंखों में संक्रमण की शिकायत भी हो रही है।
उनके यहां हर दिन 5 से 8 केस ऐसे पहुंच रहे हैं। वहीं आई-7 के डॉ. राहिल चौधरी का कहना है कि मलेरिया के अलावा आंखों के संक्रमण से जुड़े मामले भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते आंखों में जलन, संक्रमण, लालपन जैसी परेशानियां आ रही हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
मलेरिया ने पिछले साल का भी तोड़ा रिकॉर्ड
सरकारी महकमा पिछले वर्ष की तुलना करते हुए स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करता आ रहा था, लेकिन निगम की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष दिल्ली में सितंबर तक मलेरिया के 256 मामले अरउ थे जोकि इस साल 304 पर पहुंच चुका है। ठीक इसी तरह से चिकनगुनिया के वर्ष 2018 में सितंबर माह तक 68 केस दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष 74 सामने आ चुके हैं।