फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव मारपीट मामलाः केजरीवाल के निजी सचिव विभव से तीन घंटे तक पूछताछ

Fri, 20 Apr 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव से पूछताछ की। विभव से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई।

विज्ञापन


विभव व मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ विजय यादव को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के भी फिर से बयान दर्ज किए हैं। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निजी सचिव विभव को पूछताछ में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार सुबह ही नोटिस जारी किया गया था। वह दोपहर करीब दो बजे सिविल लाइंस थाने पहुंचे थे। निजी सचिव से करीब तीन घंटे शाम पांच बजे तक पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार निजी सचिव से करीब 50 से 60 सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


हालांकि सभी सवालों का निजी सचिव ने गोलमोल जवाब दिया और पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं किया। गौरतलब है कि मीटिंग के लिए ज्यादातर विधायक व मुख्य सचिव को विभव ने ही फोन किया था। पूछताछ में विभव ने बताया कि उसे याद नहीं है कि उसने पूछताछ के लिए किस को फोन किया। मुख्यमंत्री आवास में तीन से चार स्टाफ हैं।

उसे याद नहीं है कि उसने मीटिंग में रात को मुख्यमंत्री आवास आने के लिए किस-किस को फोन किया। गौरतलब है कि अंशु प्रकाश ने शिकायत में कहा था कि उसे मुख्यमंत्री आवास से लैंडलाइन से फोन आया था और उसे मुख्यमंत्री आवास मीटिंग के लिए बुलाया गया था। पुलिस जानना चाह रही है कि मीटिंग के लिए मुख्य सचिव को किसने फोन किया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार विभव को शुक्रवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। साथ में मुख्यमंत्री आवास के दूसरे स्टाफ विजय यादव को भी पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें