फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव मारपीट मामला : मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से जल्द हो सकती है पूछताछ 

Thu, 08 Mar 2018 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने आप के दो और विधायकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जंगपुरा से विधायक प्रवीण कुमार व अंबेडकर नगर से विधायक अजय दत्त को बृहस्पतिवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए कानूनी नोटिस भेज दिया।

विज्ञापन


विधायक प्रवीण कुमार ने पूछताछ में शामिल होने के लिए स्वीकृति दे दी है। दिल्ली पुलिस आप के दो विधायकों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर सकती है। 

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में दो और विधायक जंगपुरा से प्रवीण कुमार व अंबेडकर नगर से विधायक अजय दत्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुधवार को कानूनी नोटिस भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने कानूनी नोटिस ले लिया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

दोनों विधायक उस बैठक में शामिल थे जिसमें मुख्य सचिव केसाथ मारपीट की गई

विधायक प्रवीण कुमार ने बृहस्पतिवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए स्वीकृति दे दी है, जबकि अंबेडकर नगर से विधायक अजय दत्त ने कहा है कि वह दिल्ली से बाहर है, अत: वह बृहस्पतिवार को पूछताछ में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने पूछताछ में शामिल होने के लिए कुछ दिन बाद का समय मांगा है। 

ये दोनों विधायक भी मुख्यमंत्री आवास में उस बैठक में शामिल थे जिसमें मुख्य सचिव केसाथ मारपीट की गई थी। इन विधायक से दर्जन भर सवाल जैसे कौन-कौन बैठक में थे, कौन कब आया और कब गया, मुख्य सचिव के साथ मारपीट क्यों की गई, मुख्यमंत्री ने मारपीट को क्यों नहीं रोका, जैसे सवाल पूछे जाएंगे।

गौरतलब है कि मुख्य सचिव के साथ मारपीट मामले में आप के दो विधायक जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि और लक्ष्मी नगर से विधायक नितिन त्यागी से पूछताछ हो चुकी है। मारपीट करने वाले दो विधायक अमानतुल्लाह खान व प्रकाश जरवाल जेल में है।

अमर उजाला ने रविवार को इस बात को प्रकाशित किया था कि बैठक में शामिल हुए आप के सभी विधायकों से पूछताछ होगी। पुलिस बाकी विधायकों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें