फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव मारपीट मामला: मुख्यमंत्री के निजी सचिव और पीडब्ल्यूडी के जेई से हुई पूछताछ

Tue, 03 Jul 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Chief Secretary assault case
विज्ञापन

 दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव वैभव कुमार व पीडब्ल्यूडी के जेई योगेश कुमार से पूछताछ हुई। हालांकि निजी सचिव ने सीसीटीवी कैमरों के समय के पीछे चलने के बारे में कुछ नहीं बताया। उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार ने दोनों से पूछताछ होने की पुष्टि की है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे समय से 40 मिनट पीछे चल रहे थे। एफएसएल की रिपोर्ट से भी साफ है कि सीसीटीवी कैमरे समय से 40.43 मिनट पीछे चल रहे थे। रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ कि सीसीटीवी कैमरों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। समय पहले से ही पीछे चल रहा था। उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के पीछे चलने को लेकर निजी सचिव व पीडब्ल्यूडी के जेई योगेश कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

दूसरा सवाल ये था कि छह कैमरे रिकार्डिंग मोड़ में क्यों नहीं थे। छह कैमरे लाइव मोड़ थे, उनकी रिकार्डिंग नहीं हो रही थी। निजी सचिव 12 बजे सिविल लाइंस थाने पहुंचे थे और उनसे करीब एक घंटे पूछताछ की गई। निजी सचिव ने कहा कि उन्हे कुछ पता नहीं है। सीसीटीवी कैमरों की देखभाल पीडब्ल्यूडी विभाग करता है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के जेई योगेश ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों की देखभाल मुख्यमंत्री आवास का स्टाफ करता है। जब कोई वायर कट जाती है या फिर कोई शिकायत होती है तभी पीडब्ल्यूडी का स्टाफ मुख्यमंत्री आवास जाता है। 

ऐसे में पीडब्ल्यूडी द्वारा सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ का कोई मतलब ही नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निजी सचिव व जेई ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया। पुलिस अभी इस मामले में कई और लोगों से पूछताछ कर सकती है। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें