फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान ने सीएम से की शिकायत

Fri, 13 Nov 2015 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी वन स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के पदाधिकारियों ने एसडीएम पर पक्षपातपूर्ण निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन


साथ ही कमेटी का गठन कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मंदिर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा है कि नगराधीश के प्रशासक नियुक्त करने के बाद जब वह चार्ज लेने मंदिर पहुंचे तो उनके साथ एसडीएम महाबीर प्रसाद भी आए थे।

उन्होंने प्रार्थी को प्रधान पद छोडने की धमकी दी थी। भाटिया का आरोप है कि एसडीएम ने उन पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी थी। उनका यह भी आरोप है कि एसडीएम का जोगिंद्र चावला नामक व्यक्ति से संबंध हैं।
विज्ञापन


उन्हीं के इशारे पर एसडीएम ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए चार्ज और कागजात वापस न करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी थी जबकि सोसाइटी एक्ट के तहत कम से कम दो हफ्ते का समय कागजात व चार्ज को वापस करने में दिया जाता है।

उन्होंने इस मामले की जांच कमेटी गठित कर करान की मांग की है। उधर एसडीएम महाबीर प्रसाद ने आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि इस मामले में किसी को धमकाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन


क्योंकि प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार सरकार को है। सरकार का जो आदेश है उसका सिर्फ पालन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें