फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी जनसभा से लगाएंगे मरहम, इकलाख हत्याकांड से दुनिया में चर्चित हुआ था बिसाहड़ा

Sat, 30 Mar 2019 06:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को बिसाहड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए बिसाहड़ा ही क्यों चुना गया, इस बात तो लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा जोरों से है। 
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 28 सितंबर 2015 को बिसाहड़ा में इकलाख हत्याकांड ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस घटना के बाद आरोप लगे कि तत्कालीन सरकार ने एकपक्षीय कार्रवाई की। 

ठाकुर बाहुल्य बिसाहड़ा में कई युवाओं को पकड़कर जेल में डाल दिया गया। बिना जांच पड़ताल के उन पर केस कर दिया गया। वह टीस अब भी उनके अंदर है। मुख्यमंत्री की जनसभा उस पर मरहम लगाने का काम करेगी। 
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि बिसाहड़ा साठा चौरासी (ठाकुर बाहुल्य 60 गांवों को साठा चौरासी कहते हैं) का प्रमुख गांव हैं। इनमें से कुछ गांव गौतमबुद्ध नगर के अलावा आसपास के जिलों की सीमा में भी हैं। 
विज्ञापन

इस जगह जनसभा से न सिर्फ गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट सध जाएगी, बल्कि आसपास की सीटों पर भी प्रभाव पड़ेगा। वैसे भी इकलाख हत्याकांड के बाद बिसाहड़ा के आरोपी युवकों के परिजन मदद के लिए योगी आदित्यनाथ के पास भी गए थे, तब वह गोरखपुर के सांसद थे। हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने भी आरोपी युवकों के परिजनों की मुलाकात कराई थी। 

कई बार चर्चा में आया बिसाहड़ा
बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर 2015 को इकलाख की हत्या से चर्चा में आया। इस हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद रॉबिन की मौत से फिर मामला उछला। पिछले विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री राजनाथ ने यहां पर चुनावी रैली की थी। सभी आरोपी युवकों को जमानत मिलने पर भी यह क्षेत्र चर्चा का विषय बना। स्याना में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के बाद भी बिसाहड़ा एक बार फिर चर्चा में आया। सुबोध कुमार बिसाहड़ा कांड के दौरान वहीं तैनात थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें