उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का दौरा किया। आप को बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति इसका उद्घाटन करेंगे। यह कारखाना लगभग 35 एकड़ में फैला हुआ है।
सीएम योगी ने नोएडा में चौथा दौरा
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम योगी नोएडा में पहली बार 23 दिसंबर 2017 को मेट्रो उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। इसके बाद 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री के साथ मेट्रो उद्घाटन में शामिल हुए थे। तीसरी बार वह इसी 17 जून को नोएडा स्थित यूपी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
आज रविवार को फिर चौथी बार सीएम नोएडा आए हैं। मालूम हो कि इससे पहले कुर्सी जाने के डर से कई पूर्व मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान नोएडा की सीमा में प्रवेश नहीं करते थे।