फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह चैन से कमरे में सो रहा था इंजीनियर, आए चोर और उड़ा ले गए ये सामान

Sun, 08 Jul 2018 05:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर स्थित निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर के कमरे से दो अज्ञात युवक लैपटॉप समेत मोबाइल चोरी करके फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को दो संदिग्ध युवकों की तस्वीर मिली है। पुलिस उसी के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आईएमटी मानेसर स्थित कंपनी में इंजीनियर अभिषेक कुमार यहां सेक्टर-1 में स्थित पीजी में रहता है। शनिवार सुबह वह अपने साथी के साथ कमरे में सो रहा था। सुबह छह बजे साथी के ड्यूटी पर जाने के बाद कमरे का दरवाजा खुला रह गया। इस दौरान दो युवक उसके कमरे में घुसे और यहां रखा लैपटॉप और मोबाइल चुराकर फरार हो गए।

सूचना के बाद मानेसर थाना पुलिस ने जांच की। जिसमें आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें