फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मानेसर जमीन मामले में मुख्यमंत्री ने एचएसआईआईडीसी से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मानेसर गांव की 27 एकड़ जमीन का लंबित मामला उठा। इस जमीन पर करीब 300 परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर यादव और ग्रीवेंस कमेटी सदस्य धर्मेंद्र यादव ने यह मुद्दा उठाया। समीर यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने चार साल पहले इस जमीन पर राहत योजना लागू करने का आदेश दिया था। हालांकि, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री सैनी ने मामले को गंभीरता से लिया और एचएसआईआईडीसी से पूरी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आदेशों पर अमल क्यों नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान के लिए मामले की दोबारा समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मामला अगली बैठक में फिर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें