फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रेखा का वादा: पूरी दिल्ली में खुलेंगे जन औषधि केंद्र, कैंसर-शुगर जैसी बीमारियों की दवाइयां मिलेंगी सस्ती

Fri, 07 Mar 2025 09:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के कारण दिल्ली में योजना लागू नहीं हो पाई, लेकिन हमारी सरकार इस लाभकारी योजना को लागू करेगी। नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने करोल बाग में जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : X/@gupta_rekha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार पूरे शहर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) को लागू करेगी। इसके तहत पूरी दिल्ली में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने जन औषधि दिवस के अवसर पर अशोक विहार स्थित जन औषधि केंद्र का दौरा करने के दौरान यह घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कारण दिल्ली में योजना लागू नहीं हो पाई, लेकिन हमारी सरकार इस लाभकारी योजना को लागू करेगी। इसके बाद दिल्ली के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली दवा और चिकित्सा संबंधी वस्तुएं कम कीमतों पर उपलब्ध होंगी। इस योजना से गरीब लोगों को लाभ मिलेगा और कैंसर, शुगर जैसी बीमारियों की दवाइयां काफी कम कीमत में मिलेंगी।

इन केंद्रों में सेनेटरी नैपकिन मात्र एक रुपये में उपलब्ध है। हमारी सरकार हाईकोर्ट के आदेशानुसार दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के 500 मीटर के दायरे में कम से कम एक जन औषधि केंद्र स्थापित करेगी। ये केंद्र ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50-70 प्रतिशत कम कीमत पर जनता को डब्लूएचओ प्रमाणित दवाइयां और चिकित्सा संबंधी वस्तुएं उपलब्ध कराती हैं। बहुत सारी दवाइयां 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं।

लोग हैं पूरी तरह संतुष्ट : बिधूड़ी
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जन औषधि दिवस पर एम्स परिसर स्थित जन औषधि केंद्र पर आए लोगों से मुलाकात की। बिधूड़ी ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में लोग दवाइयां खरीदने आते हैं। प्रधानमंत्री की यह योजना बहुत सफल है। लोगों ने बताया कि 100 रुपये की दवाई केवल 10-12 रुपये में मिल जाती है और क्वालिटी भी उत्तम श्रेणी की है।
विज्ञापन

स्वस्थ भारत सुनिश्चित हुआ: बांसुरी
नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने करोल बाग में जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में लगभग 15000 ऐसे केंद्र खोले गए हैं। यह केंद्र लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें