वार्ड में केवल पांच लाख रुपये के कार्य कराए गए
इसके बाद मनमोहन अग्रवाल, सभासद कल्पना शर्मा, सभासद मुन्नी अंसारी ने हॉल से बाहर निकलकर हंगामा किया और अधिशासी अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया। मनमोहन अग्रवाल का आरोप है कि उनके वार्ड में केवल पांच लाख रुपये के कार्य कराए गए हैं। जबकि अन्य वार्डों में कई गुना धनराशि के कार्य कराए जा रहे हैं। सभासद कल्पना शर्मा ने आरोप लगाया कि जब भी अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को समस्याएं बताते हैं, वह अनसुना कर देते हैं, जिसके चलते उनके वार्डों में रहने वाले लोग परेशान हैं। अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि जनता के हित के लिए निष्पक्ष रूप से कार्य कराया जाए।
आधे घंटे तक चली बैठक, 45.50 लाख कर वसूली की आय
करीब आधे घंटे तक चली बोर्ड बैठक में नगर पालिका को अग्रिम वर्ष में होने वाली आय व खर्च पर चर्चा की गई। अधिकारियों के मुताबिक नए वर्ष में 45.50 लाख रुपये की कर वसूली, 15वें वित्त आयोग से करीब 6.75 करोड़, राज्य वित्त आयोग से 18.23 करोड़ रुपये की आय समेत कुल 39.62 करोड़ रुपये की आय होनी है। बैठक में सभासद मनमोहन अग्रवाल, सुल्तान अंसारी, कल्पना शर्मा, मुन्नी अंसारी, धर्मेन्द्र धन्नू, रिजवान बंटी, मोहित चौधरी, शशि पाठक, ओमप्रकाश लोधी, रौबिन चौधरी मौजूद रहे।
बैठक में बजट को सर्व सम्मति से स्वीकृति दी गई है। कुछ सभासदों के परिजनों ने गलतफहमी के चलते नारेबाजी की है। सभी की नाराजगी दूर कर दी जाएगी। सभी सभासदों के वार्डो में विकास होगा। कोई पक्षपात नहीं होगा। - मणी जी सैनी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका