सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका दिव्य संदेश आज भी पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का यह पावन उत्सव केवल भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म का वैश्विक उत्सव ही नहीं, बल्कि अपार आनंद, उल्लास और आध्यात्मिक आनंद का पर्व भी है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का संदेश देने वाली इस पावन बेला को आज पूरी दुनिया में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका दिव्य संदेश आज भी पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सभी देशवासियों और दिल्लीवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।
On the sacred occasion of Shri Krishna Janmashtami, offered prayers at ISKCON, East of Kailash.
May Bhagwan Shri Krishna’s timeless message of Dharma, Karma and Bhakti continue to inspire us all, and may the divine grace of Dwarkadhish bless every life with peace, happiness and… pic.twitter.com/xRnrhzghqT