हरियाणा के करनाल जाने से नाकाम रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोनीपत जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, पिछले बार की तरह यह यात्रा खुले तौर पर सियासी नहीं है। सोनीपत पहुंचकर केजरीवाल शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपेंगे।
फिर बुधवार दोपहर दो बजे गांव थाना कलां पहुंचने का कार्यक्रम है। गौरतबल है कि दिल्ली सरकार ने शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने के लिए कैबिनेट में अलग से प्रस्ताव लाया था।
जिसे पहले ही पास कर दिया गया है। बीएसएफ के जवान नरेंद्र सिंह सीमा पर पाकिस्तान की एक कायरतापूर्ण हरकत में शहीद हुए थे। अरविंद केजरीवाल पहले भी शहीद के परिजनों से मिलने पहले भी सोनीपत में उनके घर जा चुके हैं।