फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मुख्यमंत्री ने छठ पूजा की तैयारियों के लिए गठित की समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल मिश्रा अध्यक्ष, चार विधायक सदस्य, एक हजार स्थानों पर होगा आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा और उपयुक्त स्थलों के चयन के लिए समिति का गठन किया है। यह समिति पूजा स्थलों पर सुविधाएं, सुरक्षा, सफाई, परिवहन और श्रद्धालुओं की सहूलियत से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
कला, संस्कृति व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा समिति के अध्यक्ष हैं, जबकि विधायक अभय कुमार वर्मा, चंदन कुमार चौधरी, संदीप सेहरावत और दीपक चौधरी सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है और प्रशासन सफाई व सुविधा व्यवस्था में पूरा सहयोग देगा। सावन में कांवड़ यात्रा की तरह छठ पूजा भी धूमधाम और अनुशासन के साथ संपन्न होगी। इस बार करीब एक हजार स्थलों यमुना तट, मुनक नहर और कृत्रिम तालाबों पर छठ पूजा आयोजित होगी। सिंचाई विभाग को यमुना से जलकुंभी हटाने का कार्य सौंपा गया है। मिश्रा ने कहा कि पिछली सरकारों ने श्रद्धालुओं के साथ अन्याय किया, लेकिन अब इस पर्व की छटा पूरी तरह बदली नजर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें