फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास के मामले पर मुख्यमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘आप’ नेता कुमार विश्वास के मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी है। मंगलवार दोपहर बाद एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में केजरीवाल ने कहा कि मीडिया की लड़ाई हमसे, हमारी राजनीति से है। आप हमारे परिवार, हमारे बच्चों, पत्नियों को बक्श दीजिए। उन्होंने कुछ मीडिया हाउस से बात नहीं करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास के बारे में खबरें चल रही हैं कि किसी महिला से उनके अवैध संबंध हैं। विश्वास इससे इंकार कर रहे हैं। खुद लड़की भी किसी तरह के अवैध संबंध से मना कर रही है, लेकिन खबरें इस तरह चलीं जैसे विश्वास पूरे मामले में दोषी हैं।

केजरीवाल ने कहा कि हम अभी तक अपनी सफाई देते रहे हैं। सोमवार को कुमार के साथ जो हरकत की गई है, वह बेहद खराब है। इसने उनके पूरे परिवार को अवसाद में डाल दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

विश्वास ने भी खोया आपा

उनकी लड़की से स्कूल में पूछा जा रहा है कि तुम्हारे पापा के क्या संबंध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हमारे पास अब कोई चारा नहीं बचा है। हम कुछ दिनों के लिए कुछ मीडिया हाउस से शांत हो रहे हैं। हम सिर्फ सरकार से जुड़े सवालों का जवाब देंगे।

कुमार विश्वास मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग में पेश नहीं हुए। विश्वास का कहना है कि उन्हें अभी नोटिस नहीं मिला है। वहीं, आयोग में पेश नहीं होने के सवाल पर वह भड़क गए।

पत्रकारों पर बरसते हुए विश्वास ने कहा ‘आपके घर लड़कियां नहीं हैं क्या? आपकी बहन-बेटियां नहीं हैं क्या?’ इस विवाद के लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें