मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ग्रेटर कैलाश स्थित एक पॉश कॉलोनी में खुले पहले मोहल्ला क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और कर्मचारियों से मुलाकात की और लोगों से क्लिनिक में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
ग्रेटर कैलाश के गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के समीप स्थित हेमकुंट कॉलोनी के मोहल्ला क्लिनिक पर खुशी जताते हुए सीएम ने कहा कि पहले लोग मानते थे कि सरकारी अस्पताल बहुत अच्छे नहीं होंगे।
लेकिन अब सभी मोहल्ला क्लीनिक बहुत अच्छी स्थिति में हैं। दिल्ली वालों का अब सरकारी सेवाओं पर भरोसा बढ़ा है। सीएम केजरीवाल ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से मुलाकात कर उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जो लोग महंगे निजी अस्पतालों का खर्च उठा सकते हैं, वे अब सरकारी सेवाओं को इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं। यह गुणवत्ता का सबसे बड़ा प्रमाण पत्र है। जीके कॉलोनी स्थित मोहल्ला क्लिनिक में भी हर वर्ग के लोग इजाज करा रहा हैं।