फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली वालों का सरकारी सेवाओं पर भरोसा बढ़ा, पॉश कॉलोनी में भी मोहल्ला क्लीनिक हिट: केजरीवाल

Wed, 13 Nov 2019 08:39 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ग्रेटर कैलाश स्थित एक पॉश कॉलोनी में खुले पहले मोहल्ला क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और कर्मचारियों से मुलाकात  की और लोगों से क्लिनिक में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। 
विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश के गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के समीप स्थित हेमकुंट कॉलोनी के मोहल्ला क्लिनिक पर खुशी जताते हुए सीएम ने कहा कि पहले लोग मानते थे कि सरकारी अस्पताल बहुत अच्छे नहीं होंगे। 

लेकिन अब सभी मोहल्ला क्लीनिक बहुत अच्छी स्थिति में हैं। दिल्ली वालों का अब सरकारी सेवाओं पर भरोसा बढ़ा है। सीएम केजरीवाल ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से मुलाकात कर उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जो लोग महंगे निजी अस्पतालों का खर्च उठा सकते हैं, वे अब सरकारी सेवाओं को इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं। यह गुणवत्ता का सबसे बड़ा प्रमाण पत्र है। जीके कॉलोनी स्थित मोहल्ला क्लिनिक में भी हर वर्ग के लोग इजाज करा रहा हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि पहले कभी उच्च मध्यम वर्ग के लोगों ने मोहल्ला क्लीनिक जैसी सरकारी सेवा में विश्वास नहीं जताया। उन्हें बहुत खुशी है कि दिल्ली की सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली अब निजी स्वास्थ्य प्रणालियों के बराबर है। 

सीएम से बातचीत में लोगों ने बताया कि उन्हें मोहल्ला क्लीनिक पर भरोसा है। मोहल्ला क्लीनिक में आई एक महिला ने सीएम को बताया कि मेरी बहन डायलिसिस मरीज है। वह मोहल्ला क्लीनिक गई। वहां उसका इलाज ठीक चल रहा है। वह काफी स्वस्थ भी है। 

निजी डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर ने जताई इच्छा
ग्रेटर कैलाश में निजी डेंटल क्लीनिक चलाने वाले डॉ. मल्होत्रा ने सीएम से जनसेवा के लिए मोहल्ला क्लीनिक से जुड़कर काम करने की इच्छा जताई है। दिल्ली सरकार ने आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक परियोजना के तहत एक हजार मोहल्ला क्लीनिकों का लक्ष्य रखा था। फिलहाल इनमें से 302 मोहल्ला क्लीनिक स्थापित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें