फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने कैबिनेट के सदस्यों के साथ अक्षरधाम मंदिर में किया दिवाली पूजन

Sat, 14 Nov 2020 08:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूजा करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अक्षरधाम मंदिर में दीपावली पूजा की। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी थीं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


पूजन में विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल भी परिवार के साथ मौजूद रहे। अक्षरधाम मंदिर के गेट नंबर चार के पास सजे पंडाल में पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया। पूजन की शुरुआत 7.39 बजे से हुई। 
   
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, आप सभी पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहे।
विज्ञापन


आज शाम 7 बजकर 39 मिनट पर दिल्ली के 2 करोड़ लोग मिलकर दिवाली पूजन और मंत्रोचारण करेंगे जिसका टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। आइए हम सभी मिलकर दिल्ली की दिवाली का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें