राजनीति और सार्वजनिक मंचों पर भले ही आम आदमी पार्टी अन्य राजनीतिक दलों जैसे कांग्रेस की आलोचना करती हो लेकिन मुसीबत में फंसने पर उनकी मदद लेने से परहेज भी नहीं करती।
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को हायर किया है। असल में चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार की ओर से केस लड़ेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दे रखी है जिसमें एलजी को दिल्ली का बॉस बताया गया है।
अब केजरीवाल, पी. चिदंबरम को अपना वकील बनाने के लिए कांग्रेस के निशाने पर हैं। कभी चिदंबरम को भ्रष्ट नेता बताने वाले केजरीवाल ने जब उन्हें ही अपना वकील नियुक्त किया तो कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष ने उन्हें ट्वीट कर ताना मारा है।
अजय माकन ने ट्वीट किया, 'केजरीवाल आखिरकार चिदंबरम के कदमों में झुक गए।'
‘Kejriwal has finally fallen onto the feet of Chidambaram: Ajay Maken’https://t.co/Yoo18CU1k8 via @indiatoday
— Ajay Maken (@ajaymaken) November 4, 2017
वहीं एक अन्य ट्वीट में माकन ने लिखा 'मुबारक हो पी. चिदंबरम। एक समय आपके सबसे बड़े आलोचक रहे अरविंद केजरीवाल और AAP ने आपको दोषों से मुक्त कर दिया है।क्या अब AAP माफी मांगेगी।'
Congratulations! .@PChidambaram_IN -You have been exonerated by your one time critic @ArvindKejriwal and AAP!
Would AAP now apologise!? pic.twitter.com/cPU3MThrvj
— Ajay Maken (@ajaymaken) November 3, 2017
बता दें कि पी. चिदंबरम उस लीगल टीम का हिस्सा होंगे जो सु्प्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार की पक्ष में जिरह करेगी। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें राज्य सरकार और उप-राज्यपाल के अधिकारों के बारे में एलजी को ही असल मुखिया बताया गया है।
हालांकि आम आदमी पार्टी ने कई मौके पर कांग्रेस पार्टी सहित पी चिदंबरम के जमकर आलोचना की है। यहां तक की चिदंबरम पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जूता फेंकने वाले को पार्टी ने में न सिर्फ जगह दी बल्कि उन्हें पार्टी का टिकट दिया जिससे वह विधायक भी बने।