फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावला दुष्कर्म-हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर, तीन न्यायाधीशों की पीठ करेगी मामले की सुनव

Wed, 08 Feb 2023 12:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

2012 में हुए इस चर्चित सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड में कुछ महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले के तीन मृत्युदंड पाए दोषियों को रिहा कर दिया था। इन्हीं में से एक 26 जनवरी को हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के छावला में साल 2012 में हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डाली गई है, जिसके बाद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ इस मामले की सुनवाई और इसमें तीन जजों की बेंच के गठन के लिए तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले के तीन मृत्युदंड पाए दोषियों को रिहा कर दिया था। इन्हीं में से एक 26 जनवरी को हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ है।

पुनर्विचार याचिका अदालत के सामने रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत ने मांग की है कि इस मामले में जल्द सुनवाई हो जो एक खुली अदालत में हो।

विज्ञापन

यह है मामला

छावला इलाके में साल 2012 में घटना को अंजाम दिया गया था जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। तीन युवकों ने इलाके की रहने वाली 19 साल की युवती को कार से अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी आंखों में तेजाब डालकर मार डाला। घटना 14 फरवरी 2012 की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें