सेक्टर-21बी स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट के शौकीन बच्चों के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा होना चाहिए। इसे पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहने की आवश्यकता है। खिलाड़ी किसी भी खेल का हो। निरंतर अभ्यास व लक्ष्य पर नजर हो, तभी सफलता मुमकिन है।