फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल-7: पूरी हुई ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ बनने की मुराद

Wed, 12 Feb 2014 08:09 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष आईपीएल-6 में 20 विकेट लेने वाले मोहित शर्मा इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम से ही खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन


इस तरह पिछले साल के चेन्नई एक्सप्रेस रहे मोहित की धोनी की कप्तानी में खेलने की इच्छा भी पूरी हो गई। एक दिन पहले ही उन्होंने बताया था कि वह इस वर्ष भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलना चाहते हैं।

शायद चेन्नई की टीम के खरीददारों ने भी मोहित के मन की आवाज सुन ली। मोहित का बेस प्राइज एक करोड़ रुपये तय किया गया था, जबकि उन्हें दो करोड़ रुपये में चेन्नई की टीम ने अपने पास रख लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मोहित शर्मा का सेलेक्शन

मोहित ने पिछले वर्ष आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। मोहित का इकोनॉमी रेट भी काफी शानदार रहा था। नीलामी के बाद मोहित ने फोन पर बताया कि वर्ल्ड कप में वह धोनी की कप्तानी में ही खेलेंगे, जिसके बाद आईपीएल होगा।

वर्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी में खेलने का फायदा उन्हें आईपीएल में भी होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका ध्यान 28 फरवरी से होने वाले रणजी वनडे पर है, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करके वह वर्ल्ड कप के लिए अपना मनोबल बढ़ाना चाहेंगे।
विज्ञापन


लाइन लेंथ पर विशेष ध्यान
मोहित के कोच विजय यादव ने बताया कि साउथ अफ्रीका से आने के बाद वह लगातार मेहनत करके अपने आपको वर्ल्ड कप के लिए तैयार कर रहा है, क्योंकि वहां पर काफी दबाव में क्रिकेट खेलना होता है। उन्होंने बताया कि मोहित की लाइन लेंथ को अधिक बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वह अधिक से अधिक विकेट हासिल कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें