फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद देने के बहाने हलवाई ने दुकान में ही किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद की एक महिला ने मुरादनगर में मिठाई की दुकान करने वाले हलवाई पर ‘रेप’ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि शनिवार शाम वह प्रसाद लेने दुकान पर पहुंची थी और दुकानदार ने उसे प्रसाद देने के बहाने अंदर बुलाकर उसके साथ रेप किया।

उधर, आरोपी के परिजनों ने महिला के आरोप को बेबुनियाद बताकर थाने पर प्रदर्शन एवं हंगामा किया।
विज्ञापन

अश्लील हरकतों का विरोध करने पर कर दिया रेप

गाजियाबाद की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि, शनिवार शाम गंगनहर स्थित मंदिर पर वह प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। ऑटो से बस स्टैंड पर उतरकर वह मेनरोड मलिकनगर तिराहे पर स्थित मिठाई की दुकान पर प्रसाद लेने पहुंची।

आरोप है कि दुकान मालिक उसे प्रसाद देने के बहाने दुकान में अंदर बुला लिया और अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकानदार ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता मौके से भागकर थाने पहुंची और दुकानदार के विरूद्ध तहरीर दी।

दुकानदार के विरूद्ध रेप की तहरीर थाने में पहुंचने की सूचना पर दुकानदार के परिजन थाने पर पहुंचे और हंगामा एवं प्रदर्शन कर महिला के आरोप को बेबुनियाद बताया।

पुलिस ने मामले में जांच का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। एसओ ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर दुकानदार के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें