फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान, मची भगदड़

Wed, 14 Jun 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

-अनाधिकृत रूप से सफर कर रहे 350 से अधिक यात्रियों पकड़ा 

-अनाधिकृत रूप से सफर कर रहे 350 से अधिक यात्रियों पकड़ा
-1 लाख 13 हजार का लगाया जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनाधिकृत रूप से रेल में सफर कर रहे 350 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए रेलवे की चेकिंग टीम ने पकड़े। रेलवे का यह चेकिंग अभियान मंडल वाणिज्य निरीक्षक के नेतृत्व में चला। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर पूरा दिन अफरा-तफरी लगी रही। रेलवे का चेकिंग अभियान आरपीएफ के जवानों के साथ चलाया गया।
विज्ञापन


बुधवार को रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक का यह चौथा चेकिंग अभियान था जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या हर बार बढ़ रही है।  बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में भगदड़ उस वक्त मच गई जब रेलवे टीम ने सुबह चेकिंग अभियान शुरू किया। जैसे ही टीम ने स्टेशन पर चेकिंग शुरू की पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

स्टेशन पर अवागमन करने वाली हर रेल गाड़ी को टीम ने चेक  किया गया। टीम के कुछ सदस्य टिकट चेक करते हुए दिल्ली तक गए। इस दौरान ट्रेन के स्टेशन के नजदीक आते ही यात्री ट्रेन की चैन खींच देते और मौका पाकर वहां से भाग जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


इस भगदड़ में कुछ यात्रियों के मोबाइल व जूते भी गिर गए जो आरपीएफ  थाने में रख दिए गए । कुछ यात्री तो राजेंद्र पार्क की तरफ भाग निकले। वाणिज्य निरीक्षक सरबजीत सिंह ने बताया कि रेलवे चेकिंग टीम का यह अभियान सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक चला जिसमें रेलवे को 1 लाख 13 हजार रूपये का राजस्व फायदा हुआ। इस अभियान में 25 चेकिंग स्टाफ व 34 आरपीएफ के जवान मौजूद थे।

 उन्होने बताया कि टीम के द्वारा पकड़े गए 350 यात्रियों में से 215 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े और 135 अनियमित तरीके से रेल में यात्रा करते हुए पकड़े गए । टीम ने सभी पकड़े हुए यात्रियों पर भारी जुर्माना लगाया गया और मौके पर उनसे वसूल भी किया गया।

बिना प्लेटफार्म टिकट घूमते मिले लोग
मंडल वाणिज्य निरीक्षक  ने बताया कि अभियान के दौरान देखने को मिला कि यहां बड़ी सख्यां में यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। इस कारण आने वाले दिनों में यह अभियान फिर चलाया जाएगा और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों पर लगाम लगाई जाएगी।

चेकिंग अभियान का मुख्य मकसद है कि खिड़की टिकट की सैल को बढ़ावा देना है। वहीं रेलवे के राजस्व में भी वृद्वि होती है। वहीं अगर स्टेशन की बात करें तो लोग बिना प्लेटफार्म टिकट लिए ही स्टेशन पर घूमते रहते है।

स्टेशन पर कभी कोई टीटी के द्वारा टिकट चेकिंग नहीं की जाती। स्टेशन पर कई रास्ते होने के कारण लोग राजेंद्रा पार्क से लक्ष्मण विहार जाने के लिए स्टेशन से होकर जाते हैं। लोगों के द्वारा स्टेशन का रास्ते रूप में प्रयोग किया जा रहा है।

जबकि स्टेशन पर आने-जाने के लिए एक ही गेट बनाया हुआ है। लेकिन यात्री भी गेट से जाने की बजाए लोगों के द्वारा अपने बनाए हुए रास्ते का प्रयोग कर रहे है। जो  रेलवे के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

स्टेशन की टिकट वेंडिंग मशीन की नहीं मिल रही सुविधा
जहां एक ओर तो खिड़की टिकट की सैल को बढ़ावा देने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं यात्रियों को लाइन से छुटकारा दिलाने के लिए लगाई गई टिकट वेंडिंग मशीन कई महीनों से खस्ता हालात में पड़ी जिस पर रेलवे का कोई ध्यान नहीं है। इस कारण लोकल यात्रियों को रोजाना टिकट के लिए घंटो लाइनों मे लगना पड़ता है। जब इस बारे में निरीक्षक से बात की गई तो उन्होने कहा कि इसके लिए विभाग को लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें