फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल और फेसबुक की जांच, हत्या के वक्त फ्लैट में थी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
एमिटी विवि के छात्र रामाराजू संदेश की उसके फ्लैट में हत्या करने वाले आरोपी छात्रों की पहचान हो गई है। आरोपी हरियाणा के रोहतक और पानीपत जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन उनका वहां सुराग नहीं लग सका। पहचान होने के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे। विवेचना में पुलिस को पता लगा कि रामाराजू संदेश की जब आरोपी हत्या करने आए थे तो उस वक्त फ्लैट में एक युवती और उसका दोस्त थी मौजूद था।

हत्या का कारण जानने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

आरोप विवि के छात्र अमन और उसके साथी पर है

एमिटी से बीएससी मैरीन साइंस की द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने वाला रामाराजू संदेश (21) यहां सेक्टर- 100 में ब्लू बर्ल्ड अपार्टमेंट में नदीम और मधुर के साथ रहता था। शनिवार शाम रामाराजू संदेश की उसी के फ्लैट में सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हत्या को अंजाम देने का आरोप विवि के छात्र अमन और उसके साथी पर है। घटना वाले दिन पुलिस को आरोपी अमन के नाम का ही पता चल सका था। वह कहां का रहने वाला है और उसके साथ कौन आया था इस बारे में पुलिस जानकारी हासिल नहीं कर सकी थी।

एसपी सिटी दिनेश यादव ने दावा करते हुए बताया कि आरोपी छात्रों की पहचान हो गई है। मुख्य आरोपी अमन हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है।
विज्ञापन

हरियाणा में दबिश देने गई पुलिस, नहीं पता चला कुछ

उसके साथी की पहचान मोंटी निवासी पानीपत के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा में दबिश देने पुलिस टीम भेजी गई, मगर उनका कुछ पता नहीं चल सका।

हत्या के दिन सिर्फ यह बात सामने आई थी कि फ्लैट में रामाराजू संदेश के अलावा उसका दोस्त नदीम था, लेकिन विवेचना में पता चला कि घटना के वक्त फ्लैट में एक युवती और उसका दोस्त भी मौजूद था।

उन दोनों की मौजूदगी का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा संदेश के मोबाइल और फेसबुक की जांच की जा रही है। वहीं अपार्टमेंट में बगैर सेफ्टी इंतजाम और सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने को लेकर बिल्डर को नोटिस जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें