प्रतापगढ़ यूपी का रहने वाला है जालसाज
आरोपी खुद को वडोदरा, गुजरात का रहने वाला बताता है, मगर ये मूलरूप से प्रतापगढ़, यूपी का रहने वाला है। आरोपी पूछताछ में खुलासा किया कि उसने कई महिलाओं को धोखा दिया, जिनमें हाई-प्रोफाइल महिलाएं भी शामिल हैं। इसने जीवनशादी.कॉम और शादी.कॉम जैसी विभिन्न वैवाहिक वेबसाइटों पर आकर्षक विवरण के साथ कई फर्जी आईडी बनाईं। ये खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर हाई-प्रोफाइल मुस्लिम अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को शादी के लिए निशाना बनाता था।
तलाकशुदा महिलाओं को ठगने का ऐसे आया विचार
मुकीम खान की शादी 2014 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। 2020 में सबसे पहले उसने shadi.com पर अपनी आईडी बनाई और एक कामकाजी महिला की रुचि के आधार पर वह उससे मिलने वडोदरा गुजरात गया। बातचीत करने के बाद यहां एक तलाकशुदा पीड़िता से शादी करने की बात कही। उसकी पांच साल की बेटी थी। वडोदरा छोड़ने से पहले मुकीम ने उससे 30 हजार रुपये यह कहकर लिए कि उसका नौकर खो गया है। बाद में उसने दिखाने के लिए इस महिला से शादी कर ली और साथ रहने लगा। यहां उसके दिमाग में इस तरह से महिलाओं को ठग कर आसानी से पैसा कमाने का विचार आया।
ज्यादातर पीड़ितों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई
आरोपी मुकीत की ठगी की शिकार हुई ज्यादातर महिलाओं ने बदनामी के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इंस्पेक्टर प्रियंका की टीम ऐसी महिलाओं से संपर्क साध रही है। वैसे तो आरोपी मुकीम खान ने कई महिलाओं को धोखा दिया है, लेकिन उनमें से बहुत कम ने ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।