फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संयुक्त अरब अमीरात की करेंसी दिरहम देने का लालच देकर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा दिखाकर डेढ़ लाख लिए और कागज की कतरन वाला थैला देकर आरोपी हो गए फरार
विज्ञापन

एक महिला समेत तीन जालसाजों ने दिया वारदात को अंजाम, ठगी का मामला दर्ज कर पुलिस कर रही है तलाश
राजीव कुमार
नई दिल्ली। राजधानी में संयुक्त अरब अमीरात की करेंसी दिरहम के बदले भारतीय रुपये लेने की आड़ में ठगी करने वाला गैंग सक्रिय है। गैंग के सदस्य कम रुपयों के बदले ज्यादा कीमत की विदेशी मुद्रा देने का लालच देकर ठगी कर रहे हैं। भलस्वा डेयरी में जालसाजों ने एक शख्स से विदेशी मुद्रा देने के बदले में डेढ़ लाख रुपयों की ठगी कर ली। आरोपी पीड़ित को पैसों के बदले कागज की कतरन देकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हुलिए के आधार पर महिला जालसाज समेत अन्य की तलाश कर रही है।
संदीप कुमार (44) सपरिवार लाडपुर में रहते हैं। वह पेशे से ड्राइवर हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 14 मई को नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक शख्स मिला। उसने संदीप को विदेशी मुद्रा दिखाकर इसके बदले भारतीय रुपये देने वाली दुकान के बारे में पूछा। संदीप ने बताया कि मुद्रा बदलने वाली दुकान इस इलाके में नहीं है। आरोपी ने अपना नाम सोनू बताया और अपना फोन नंबर देते हुए संदीप को ऐसी दुकान मिलने पर जानकारी देने के लिए कहा।
विज्ञापन

अगले दिन आरोपी ने संदीप को फोन कर बताया कि उसके पास काफी विदेशी मुद्रा है, जिसे बदलवाना है। इसके बाद उसने संदीप को मुकुंदपुर चौक पर बुलाया। वहां पहुंचने पर साेनू के साथ महिला और एक अन्य शख्स साहिल भी था। सोनू ने संदीप को एक नोट देकर उसे बदलवाने के लिए कहा। उसके दिए नोट पर 50 दिरहम लिखा हुआ था। संदीप को पता चला कि विश्राम चौक रोहिणी में विदेशी मुद्रा बदली जाती है। 27 मई को वह वहां गया। जहां विदेशी मुद्रा के बदले उसे एक हजार रुपये मिले। इसके बाद संदीप ने सोनू को फोन कर दुकान के बारे में बताया और पूछा कि उसके पास 50 दिरहम के कितने नोट है।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसके पास तीन सौ नोट है। साथ ही कहा कि वह सारे नोट उसे डेढ़ लाख रुपये के बदले में दे देगा। लालच में आकर संदीप 29 मई को अपनी जमापूंजी लेकर मुकुंदपुर चौक पहुंचे। जहां सोनू अपनी महिला सहयोगी के साथ मौजूद था। उसने सोनू को एक थैले में विदेशी मुद्रा दिखाकर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए और उसे थैला सौंप दिया। साथ ही आरोपी उसे जल्दी जाने की बात कहकर वहां से चले गए। कुछ दूर जाने के बाद संदीप ने थैले की जांच की तो उसमें सिर्फ कागज की कतरन थी। उसने तुरंत सोनू के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था। संदीप ने इसके बाद पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें