जासूसी के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े चीनी नागरिक तसाओ लुंग उर्फ चार्ली पेंग (39) सोशल साइट पर कई चीनी लोगों के संपर्क में था। वह ज्यादातर व्हाट्सएप पर अपनी भाषा में बातें करता था। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी चीन में किन-किन लोगों के संपर्क में था।
स्पेशल सेल उसके चैटिंग को अनुवाद कराने में जुटी है। साथ ही आरोपी की हिमाचल यात्रा को लेकर भी जांच चल रही है। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी चार्ली पेंग को हिंदी व अंग्रेजी ठीक से नहीं आती नहीं हैं। इसके चलते पूछताछ के लिए ट्रांसलेटर की मदद ली जा रही है।