बॉलीवुड फिल्म पीपली लाइव के को-डायरेक्टर महमूद फारुकी के खिलाफ दिल्ली के साकेत कोर्ट में आरोप तय हो गए। अब इस मामले में फारुकी का ट्रायल डेटूडे बेसिस पर होगा।
बता दें कि महमूद फारुकी पर अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में शोध कर रही छात्रा से बलात्कार का आरोप है। छात्रा ने इसी साल भारत स्थित अमेरिकी दूतावास को ईमेल के जरिए मामले की शिकायत की थी।
शिकायत के बाद 19 जून को दिल्ली के न्यूफ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में महमूद फारुकी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने 20 जून को महमूद फारुकी को गिरफ्तार किया था। तब से वह पुलिस कस्टडी में हैं। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में उन पर आरोप तय कर दिया गया।