फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा: 'आप' के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय, 10 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

Wed, 11 Jan 2023 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत के पूछने पर आरोपी ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए मुकदमे का सामना करने का तर्क रखा। अदालत ने अभियोजन पक्ष को गवाहों को पेश करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 10 फरवरी तय की है। 
विज्ञापन
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। तीन नवंबर को अदालत ने 2020 के पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धन-शोधन मामले में हुसैन के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश पारित किया था।

विज्ञापन


पीएमएलए की धारा चार के तहत दंडनीय मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध के लिए आरोपी ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप लगाया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत के पूछने पर आरोपी ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए मुकदमे का सामना करने का तर्क रखा। अदालत ने अभियोजन पक्ष को गवाहों को पेश करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 10 फरवरी तय कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

अदालत ने पहले कहा था कि आरोप तय करने के लिए प्रथम दृष्टया रिकॉर्ड में पर्याप्त सामग्री है, जो हुसैन के खिलाफ गंभीर संदेह पैदा करती है। अदालत ने कहा था कि यह स्पष्ट है कि ताहिर व अन्य ने दंगों के दौरान कई स्त्रोत से मिले धन का प्रयोग किया ताकि दंगों को अंजाम दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें