फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस पर कर्मियों को परेशान करने का आरोप, झूठे मामले में फंसा रही कंपनी

Thu, 14 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
पांच दिन पहले गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर रिलांयस कंपनी का केबल चोरी होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को जिन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, उन्होंने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि कंपनी ने उन्हें प्रोजेक्ट के दौरान भर्ती किया था। अब उसका प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है तो वह उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है। उसके लिए वह गलत रास्ता अपनाकर परेशान कर रही है। इसके पीछे कंपनी की मंशा है कि कर्मचारी काम छोड़कर खुद भाग जाएं।

 बता दें कि रिलायंस कंपनी की ओर से पांच दिन पहले डीएलएफ फेज वन थाना पुलिस को बताया गया था कि उसकी फोर जी की केबल चोरी हो गई है, जिसके कारण उनका नेटवर्क प्रभावित हुआ। पुलिस ने चोरी व टेलीग्राफ एक्ट के तहत अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद जब पुलिस ने कंपनी द्वारा बताए गए कुछ पुराने कर्मचारियों को जांच के लिए बुलाया तो 50 से ज्यादा एक्स सर्विस मैन पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कंपनी जानबूझ कर कर्मचारियों को परेशान कर रही है।  ग्वाल पहाड़ी चौकी इंचार्ज ऋृषि पाल ने बताया कि पुलिस ने कर्मचारियों का बयान दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें