पुलिस ने भारत, दीपांशु, रमजान, मन्नू, मोहन सिंह, विजय कुमार और प्रमोद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। मामले में एक नाबालिग के शामिल होने की बात भी सामने आई थी।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी में मणिपुरी संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ साकेत कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
शिक्षक की छह सितंबर 2026 को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि तेज आवाज कम करने के लिए कहने पर ढाबे के कर्मचारियों और डिलीवरी एजेंटों ने उनके तीसरी मंजिल स्थित घर में घुसकर मारपीट की थी।
पुलिस ने भारत, दीपांशु, रमजान, मन्नू, मोहन सिंह, विजय कुमार और प्रमोद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। मामले में एक नाबालिग के शामिल होने की बात भी सामने आई थी। आरोपियों पर हत्या, पांच या उससे अधिक लोगों के समूह द्वारा हत्या, आपराधिक साजिश और अपराध करने के इरादे से घर में घुसने समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं।