फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra: बारिश शुरू होते ही केदारनाथ धाम में घटी श्रद्धालुओं की संख्या, अब प्रतिदिन हजार से कम यात्री

Sat, 25 Jul 2026 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, केदारनाथ

सार

यात्रा के शुरुआती दिनों में जहां रोजाना 25 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे थे वहीं अब यह दैनिक संख्या घटकर एक हजार से नीचे (बृहस्पतिवार को 949) रह गई है।
विज्ञापन
अब तक कुल 14,13,648 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात शुरू होने के साथ ही केदारनाथ यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। यात्रा के शुरुआती दिनों में जहां रोजाना 25 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे थे वहीं अब यह दैनिक संख्या घटकर एक हजार से नीचे (बृहस्पतिवार को 949) रह गई है। हालांकि यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 14,13,648 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन


बीकेटीसी के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती के अनुसार आगामी कांवड़ यात्रा शुरू होने पर श्रद्धालुओं की संख्या दोबारा बढ़ने की उम्मीद है। दूसरी ओर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से भीमबली के बीच 7 संवेदनशील क्षेत्र बने हुए हैं जहां से अचानक पत्थर और बोल्डर गिरने के कारण यात्रा में व्यवधान आ रहा है। हाल ही में छोड़ी के पास बोल्डर गिरने से यात्रा तीन दिनों तक प्रभावित रही थी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मार्ग की लगातार निगरानी कर रही हैं तथा बाधित होने पर तुरंत मार्ग खोलने का काम किया जा रहा है। मौसम सामान्य होने व कांवड़ यात्रा के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने को लेकर तैयारियां जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें