फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वसंतकुंज में तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में बैठी युवती सुरक्षित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसंतकुंज इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे करीब 20 वर्षीय युवक यशवेंद्र की मौत हो गई। कार में बैठी उसकी महिला दोस्त युवती खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शुक्रवार को वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन को हादसे की सूचना मिली। जांच में पता चला कि यशवेंद्र और युवती पिछली रात अपने एक दोस्त के घर रुके थे। वे सुबह युवती के घर जा रहे थे, तभी नांगल देवत रेड लाइट के पास हादसा हुआ। सड़क पर फिसलन के कारण यशवेंद्र का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। इससे कार नाले में जा गिरी और पलट गई। कार युवती की थी, लेकिन हादसे के समय यशवेंद्र उसे चला रहा था। यशवेंद्र भारतीय सेना के एक अधिकारी का बेटा था। युवती वसंत कुंज की निवासी है। उसके पिता ओखला में एक निजी कंपनी में साइबर सुरक्षा क्षेत्र में काम करते हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि हादसा सड़क पर फिसलन के कारण हुआ। यशवेंद्र और युवती अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, जहां उनकी दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें