फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के पीएम बनते ही बड़े फेरबदल के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा में अब जल्द ही भारी फेरबदल देखने का मिलेगा। इस बात के संकेत भाजपा आलाकमान ने भी दे दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन को कैबिनेट मंत्री बनाकर केंद्रीय नेतृत्व ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश की जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जाएगी।

भाजपा का संविधान के अनुसार, पार्टी नेता दो महत्वपूर्ण पदों पर नहीं रह सकता। सूत्रों का कहना है कि डॉ. हर्षवर्धन जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

इन्हें मिल सकते हैं अहम पद

नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी में कई दिन से मंथन चल रहा है। इस पद की दौड़ में पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा भी शामिल हैं।

साथ ही पार्टी सतीश उपाध्याय, आलोक कुमार व आशीष सूद के नाम पर भी रायशुमारी कर रही है।

वहीं, भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि हर्षवर्धन के बाद इस पद पर प्रो. जगदीश मुखी को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें