फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 के सफल लॉन्च पर कुमार विश्वास ने दी बधाई, 'स्वर्ग के सम्राट को खबर कर दो.. आ रहे हैं हम!'

Mon, 22 Jul 2019 04:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुमार विश्वास ने इसरो को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इसरो के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान- 2 ने दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। चंद्रयान-2 की उड़ान को देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। ‘बाहुबली’ नाम से चर्चित जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट सामान्य तरीके से काम कर रहा है और इसके बाद से देश-विदेश से इस लॉन्च की सफलता के लिए बधाई संदेश आने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


इसी के तहत कवि और आम आदमी पार्टी के बागी नेता कुमार विश्वास ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को अपने ही अंदाज में बधाई दी है।

कुमार विश्वास ने लिखा है, टीम इसरो हमें आप पर गर्व है, “स्वर्ग के सम्राट को जाकर ख़बर कर दो, रोज ही आकाश चढ़ते आ रहे है हम..!”
वहीं मनीष सिसोदिया ने भी चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी। सिसोदिया ने लिखा, "यह हर भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है क्योंकि जीएसएलवीएमके3-एम1" ने चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया है। मैं इसरो को चंद्रयान-2 के सफलतम लॉन्च के लिए बधाई देता हूं जो चांद के अनछुए दक्षिणी ध्रुव को छुएगा। आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

पहले इस मिशन को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर लॉन्च व्हीकल में तकनीकी खामी का पता चलने पर इसे टाल दिया गया था। इस मिशन को लेकर इसरो ने कई बदलाव भी किए हैं जिससे लॉन्चिंग में होने वाली देरी का प्रभाव नहीं होगा।

लॉन्चिंग की तारीख आगे बढ़ाने के बावजूद चंद्रयान-2 चंद्रमा पर तय तारीख 6-7 सितंबर को ही पहुंचेगा। इसे समय पर पहुंचाने का मकसद यही है कि लैंडर और रोवर तय कार्यक्रम के हिसाब से काम कर सकें। समय बचाने के लिए चंद्रयान पृथ्वी का एक चक्कर कम लगाएगा। 

पहले 5 चक्कर लगाने थे, पर अब 4 चक्कर लगाएगा। इसकी लैंडिंग ऐसी जगह तय है, जहां सूरज की रोशनी ज्यादा है। रोशनी 21 सितंबर के बाद कम होनी शुरू होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें