फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने रखा 9000 करोड़ के निवेश और 80 हजार रोजगार का लक्ष्य

Mon, 22 Jul 2019 02:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण की ओर से इस बार 9000 करोड़ का निवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है। माना जा रहा है इससे करीब 80 हजार नए रोजगार का सृजन होगा। प्रदेश स्तर पर दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इसका खाका खींचा जाएगा।

विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश स्तर पर दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन 28-29 जुलाई को लखनऊ में होना है। यहां नोएडा में निवेश करने वाले 40 निवेशक भाग लेंगे। 

प्राधिकरण ने 48 उद्यमियों के साथ साइन किया एमओयू
नोएडा प्राधिकरण ने 48 उद्यमियों के साथ एमओयू साइन किया है। इनमें से 8 ने पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सहभागिता दिखाई है। वहीं, अब 40 अन्य उद्यमियों की ओर से दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए हरी झंडी दे दी है। वहीं आदित्य इंफोटेक, गैलेक्सी वेंचर, एसटीएस यूटीलिटिज प्राइवेट लिमिटेड और राणा प्रताप सिंह ग्लोबल इटीसीएस के साथ बातचीत जारी है। इनको भी शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


6000 करोड़ के निवेश का एमओयू पहले हो चुका है साइन
पहले ग्राउंड सेरेमनी में 6000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया गया था। इसमें नोएडा औद्योगिक क्षेत्र से टाटा कंसल्टेंसी, वन-97 कम्यूनिकेशन, हल्दीराम, धर्मपाल प्रेमचंद, केकेजी इंडस्ट्री, केंट आरओ, सैमसंग और मदर्सन ने भाग लिया था।

Trending Videos
विज्ञापन

शासन स्तर पर दो एमओयू हो चुके हैं साइन

शासन स्तर पर दो उद्यमियों के एमओयू पहले ही साइन हो चुके हैं। इसमें एसटीएस यूटीलिटिज प्राइवेट लिमिटेड और राणा प्रताप सिंह ग्लोबल इटीसीएस की ओर से शासन स्तर पर नोएडा में इकाई स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया गया है।

लैंड बैंक बनाने में लगा प्राधिकरण
नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में औद्योगिक क्षेत्रों में लैंड बैंक के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे सेक्टर हैं, जहां उद्योगों की स्थापना की संभावना तलाशी जा रही है। हालांकि प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-158 में उद्योगों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बात स्वीकारी जा चुकी है। बावजूद इसके शहर में अभी भी कुछ ऐसे सेक्टर हैं, जहां औद्योगिक प्लॉट मिल सकता है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से सर्वे भी कराया जा रहा है।

यह होती है ग्राउंड बेक्रिंग सेरेमनी
प्रदेश स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। यहां औद्योगिक निवेश के लिए कंपनियों व उद्यमियों को आमंत्रित किया जाता है। इनकी ओर से शासन से एक तय राशि के निवेश की संभावनाओं की बात बताई जाती है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर एजेंसियों की ओर से निवेश के प्रयास कराए जाते हैं। शासन की ओर से ऐसे निवेशकों को राहत देने और इनका काम आसान करने के उपाय भी किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें