ग्रेटर नोएडा पुलिस को अदालत से मिली चंद्रमोहन की 50 घंटे की रिमांड खत्म हो गई। पुलिस ने सोमवार को उसको अदालत के आदेश पर जेल पहुंचा दिया। घटना के दौरान विक्षिप्त व्यक्ति पर जिस केन से पेट्रोल डाला गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है।
इसके अलावा रविवार रात को एक बार फिर घटना का रीक्रिएशन किया गया। इस बार विदेश की लोकेशन एल्डिको गोलचक्कर पर पता चली। पुलिस का दावा है कि चंद्रमोहन ने पूछताछ में बताया है कि उसके साले विदेश के पास करीब 15 से 20 सिम हैं। वह हर बार कॉल करने के लिए अलग नंबर का इस्तेमाल करता है।
रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने तीन रात में तीन बार घटना का रीक्रिएशन किया। दो बार तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन रविवार रात को उसने सही रास्ते से ले जाकर घटना को सही करार दे दिया।