फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2020 01:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी चांद कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। जेवर के भाजपा मंडल महामंत्री रोहित, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि जेवर निवासी चांद कुरैशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। साथ ही माहौल खराब करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रोफाइल पर दो फोटो अपडेट की गई हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की दूसरे फोटो से तुलना करते हुए अभद्र टिप्पणी की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जेवर कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार ने आरोपी की गिरफ्तार की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें