फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में 18-19 जून को बारिश की संभावना, गर्मी से मिल सकती है राहत

Fri, 14 Jun 2019 06:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धूल भरी आंधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देश शाम दक्षिण पूर्व दिशा से दो बार आंधी आई। पहली बार हवा की रफ्तार 56 किमी प्रतिघंटा रही, जबकि दूसरी बार 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर ही ठिठका रहा। बृहस्पतिवार को औसत अधिकतम तापमान 41.2 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


सुबह तक तेज हवाएं चलने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत रही, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते गर्मी और उमस ने लोगों को काफी परेशान कर दिया। चिलचिलाती धूप में लू के थपेड़े लगते रहे। सर्वाधिक अधिकतम तापमान पालम केंद्र पर 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें तो रविवार से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 14 व 15 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सतही हवा चलेगी। 16 जून व 17 जून को एक बार फिर धूल भरी आंधी चलने व हल्की बारिश होने का अनुमान है। 18 व 19 को भी हल्की बारिश के साथ धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है। तापमान 40 डिग्री से लुढ़क सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें