नोएडा के एक्सप्रेसवे सेक्टर 132 स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल में इन दिनों समर कैंप चल रहा है। समर कैंप में सरोज खान डांस गुरुकुल में छात्रों के लिए नृत्य सीखने का मौका है।
24 मई से शुरू हुआ यह कैंप 20 जून तक चलेगा। स्कूल के प्रिंसिपल प्रमोद शर्मा ने बताया कि पांच से 16 वर्ष आयु के स्टूडेंट गुरुकुल में नृत्य सीख सकते हैं।
डांस के अलावा समर कैंप में बैरी जॉन थिएटर वर्कशॉप, स्वीमिंग, घुड़सवारी, टेनिस आदि गतिविधियों में भी स्टूडेंट हिस्सा ले सकते हैं।
सरोज खान डांस गुरुकुल 13 जून तक चलेगा जबकि अन्य गतिविधियां 14 जून तक चलेंगी। गुरुकुल का स्कूल में यह दूसरा सत्र है, जिसमें सरोज खान से भी डांस सीखने का मौका मिलेगा।
गरीब बच्चों को बांटी किताबें
नोएडा। सेक्टर 71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को किताबें दान की है। स्कूल ने बच्चों की पुरानी किताबें दान की हैं। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक आगे भी बच्चों की मदद की जाएगी।