फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड-ईवन के तीसरे दिन कटे 406 वाहनों के चालान, 24 लाख से अधिक का जुर्माना

Wed, 06 Nov 2019 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑड-ईवन योजना लागू होने के तीसरे दिन बुधवार को नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर परिवहन और राजस्व विभाग का शिकंजा कसा। बुधवार को ईवन संख्या के 406 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई के तहत नियमों की अनदेखी करने वालों पर 24 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया। इनमें अधिकतर वाहन मालिकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। 

विज्ञापन

 



पुलिस-वकील विवाद पर परिवहन मंत्री का तंज
वकीलों और पुलिस के बीच हुए विवाद को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ऑड-ईवन योजना से जोड़ते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में मंत्री ने कहा है कि दिल्ली में अब कार्यस्थल (दो अलग अलग पेशे) पर भी ऑड-ईवन लागू हो गया है। 

ऑड के दिन पुलिस ने विरोध जताया तो ईवन दिवस वकीलों के नाम रहा। हालांकि परिवहन मंत्री ने हा कि इस वीकेंड पर क्या होगा, इसका पता नहीं।  प्रदूषण के बढ़ते स्तर से परेशान दिल्ली वासियों को राहत देने के लिए ऑड-ईवन लागू किया गया। लेकिन वकील-पुलिस के बीच हुए विवाद भी अलग-अलग दिन इनके नाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें