फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गांवों में हाउस टैक्स माफी पर अध्यक्षा का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्या शर्मा से दिल्ली पंचायत संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा से दिल्ली पंचायत संघ के प्रतिनिधियों ने सिविक सेंटर स्थित कार्यालय में मुलाकात की। मौके पर उन्होंने दिल्ली देहात के गांवों में 200 वर्गमीटर तक की आवासीय संपत्तियों पर हाउस टैक्स माफी के निर्णय के लिए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सत्या शर्मा ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि दिल्ली देहात का समग्र विकास और ग्रामीणों को राहत देना एमसीडी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गांवों की समस्याओं पर केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन अब बजट में ठोस प्रावधान कर समाधान की दिशा में काम हो रहा है। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि दशकों से लंबित मांग को पहली बार गंभीरता से पूरा किया गया है। इस अवसर पर शिवकुमार, रामकुमार सोलंकी, विरेन्द्र शर्मा, ओमवीर शौकीन, सुनील शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें