फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन को नहीं कानून की चिंता, गाड़ी पर पीली बत्ती लगा झाड़ रहे रौब

Fri, 27 May 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
ब्लॉक समिति के चेयरमैन की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लॉक समिति तावड़ू के चेयरमैन अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पर पीली बत्ती लगाकर घूम रहे हैं। चेयरमैन को कानून कायदों की तनिक भी परवाह नहीं है। चेयरमैन को तावडू के भाजपा विधायक का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सी वजह से पुलिस प्रशासन भी बत्ती का गलत इस्तेमाल होने पर आंखें मूंदे बैठा हुआ है। काबिलेगौर है कि सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों को साफ तौर पर कहा हुआ है कि लाल, पीली बत्ती का मोह छोड़ सीधे जनता से जुड़ें और गांवों में विकास करवाएं।

लेकिन तावडू ब्लॉक समिति के चेयरमैन नरेश यादव पर सीएम की इस नसीहत का कोई असर नहीं है। चेयरमैन अपनी निजि गाड़ी पर पीली बत्ती लगा कर घूम रहे हैं। नियमानुसार ब्लॉक समिति चेयरमैन पीली बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर सकता। चेरमैन की गाड़ी पर लगी पीली बत्ती इलाके में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रोटोकॉल के तहत ब्लॉक समिति चेयरमैन को कोई बत्ती लगाने का अधिकार नहीं

लालबत्ती - फोटो : logo
जब इस बारे में चेयरमैन राकेश से फोन पर संपर्क कर पीली बत्ती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तो इसकी अनुमति नहीं है लेकिन पीली बत्ती दिलाने के बारे में विधायक से बात हुई है।

विधायक ने उनको आश्वासन दिया है कि अगर नियम होगा तो उन्हें पीली बत्ती दिला दी जाएगी। जब इस बारे में मेवात पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत से बात की तो उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत ब्लॉक समिति चेयरमैन को कोई भी बत्ती लगाने का अधिकार नहीं है।

ऐसा कोई मामला है तो गाड़ी से बत्ती उतरवाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें