फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन की गोद में बच्चा देकर बोली महिला- अभी आती हूं, और फिर हुआ कुछ ऐसा

Fri, 26 Jul 2019 09:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फरीदाबाद के खेड़ी पुल के पास एक महिला नवजात शिशु को वहां खड़े भाई-बहन को देकर फरार हो गई। महिला ने उनसे कहा कि वह थोड़ी देर में आ रही है। जब काफी देर तक भी वह लौटकर नहीं आई तो उन्होंने बच्चे को एनजीओ के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


एनजीओ संचालिका की शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सेक्टर-33 स्थित मिरेकल चैरिटेबल सोसायटी की संचालिका सिमरन लांबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास सेक्टर-19 निवासी भाई-बहन एक बच्चे को लेकर आए थे।

उन्होंने सोसायटी संचालिका को बताया कि वे दोनों खेड़ी पुल के पास खड़े थे। इसी दौरान एक महिला बच्चे को कपड़े में लपेटकर लाई। उसने उन दोनों से कहा कि वह उनके बच्चे को थोड़ी देर संभाल ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह थोड़ी देर में उनसे बच्चे को वापस ले जाएगी। इसके बाद महिला थोड़ी दूर खड़े एक व्यक्ति के साथ चली गई। जब काफी देर तक महिला वापस नहीं आई तो उन दोनों ने बच्चे को एनजीओ के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि बच्चा दो से तीन घंटे पहले ही पैदा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें