फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोकटोक चलेंगे ई-रिक्शा, केंद्र की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने ई रिक्शा के देशभर में बेरोकटोक संचालन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि इसके तहत ड्राइवरों के लिए लाइसेंस को अनिवार्य बना दिया गया है और ई रिक्शा की अधिकतम गति भी 25 किमी प्रति घंटा रहेगी।
विज्ञापन


सरकार ने बैट्री चालित वाहन को अब केंद्रीय मोटर वाहन (सोलहवां संशोधन) नियम, 2014 के तहत ला दिया है। नए नियम के मुताबिक ई रिक्शा पर चार से ज्यादा लोग सफर नहीं कर सकेंगे और 40 किलो भार ही ले जाया जा सकेगा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने लोगों की असुविधा और ट्रैफिक जाम को वजह बताते हुए इसी वर्ष 31 जुलाई को ई रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन

ये हैं नए नियम

नए नियम के तहत ई रिक्शा को बैट्री चलित विशेष वाहन बताया गया है जो कि ऐसा तिपहिया वाहन है जिसका प्रयोग लोगों को उनकी यात्रा के अंतिम छोर से जोड़ने के लिए ही होगा।

यात्री और सामान के साथ 310 किलो का भार ही ई रिक्शा पर डाला जा सकेगा। ई रिक्शा की मोटर 2000 वाट से अधिक नहीं होगी। ई रिक्शा चालकों के लिए लाइसेंस अनिवार्य बनाया गया है और जिसकी वैधता 3 साल से अधिक नहीं होगी।

बता दें कि 31 जुलाई को दिल्ली में एक ई-रिक्‍शा की टक्कर लगने के कारण मां की गोद से एक मासूम सड़क किनारे रखी कड़ाही में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए इस पर बैन लगा दिया था। क्योंकि ई-रिक्‍शा बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें