विजय चौक पर गणतंत्र दिवस के आखिरी कार्यक्रम बीटिंग रिट्रीट के चलते मंगलवार को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन में दोपहर से शाम तक अंदर आने और बाहर निकलने पर रोक रहेगी। बीटिंग रिट्रीट के चलते केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन दोपहर दो बजे से शाम साढ़े छह बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी।
दिल्ली मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के चलते दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन स्टेशन को निश्चित अवधि के लिए बंद रखा जाएगा। हालांकि इस दौरान ट्रेन सेवा सामान्य रहेगी। सिर्फ मेट्रो के अंदर व बाहरी गेट से यात्रियों के आने-जाने पर रोक होगी। हालांकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर एक पर दुपहर दो से शाम चार बजे तक यात्री अंदर व बाहर जा सकेंगे। शाम साढ़े छह बजे के बाद उक्त दोनों मेट्रो स्टेशन के सभी गेट खोल दिए जाएंगे।