फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालयों में संस्कृत में होगी प्रार्थना सभा, इसलिए लिया गया है बड़ा फैसला

Sun, 19 Aug 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में प्रार्थना सभा अब संस्कृत में आयोजित की जाएगी। विद्यालय संगठन ने यह कदम इस भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया है। इसके लिए संस्कृत सप्ताह भी 23 से 29 अगस्त तक मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रार्थना सभा, आज का विचार, समाचार, समूह गान संस्कृत में ही कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।  

विद्यालय संगठन के संयुक्त आयुक्त (प्रशिक्षण) ई प्रभाकर ने निर्देश दिया है कि विद्यालय में कक्षा छठी से आठवीं व नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए संस्कृत श्लोक (तीन मिनट), प्रश्नोत्तरी, संस्कृत कथावाचन (पावर प्वाइंट प्रस्तुति, चार मिनट), समूह गान (तीन मिनट), निबंध लेखन (90 मिनट), नाट्य मंचन-समसामयिक सामाजिक मुद्दे पर व्यंग (10 मिनट) आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराएं। 

इन गतिविधियों के दौरान सभागार में संस्कृत सप्ताह का बैनर लगाया जाना अनिवार्य है। सभी विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र तथा विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही निर्धारित किए जाएं। संस्कृत सप्ताह का विवरण विद्यालय की वेबसाइट पर तत्काल अपलोड किए जाएं। 

प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को सितंबर-अक्तूबर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय स्तर की संस्कृत प्रतियोगिता में अपने विद्यालय का प्रतिनिधितत्व करने का अवसर मिलेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें