बताया जा रहा है कि दोनों बहुत गर्मजोशी के साथ आपस में मिले। हालांकि जैसे ही मीडिया ने शाही इमाम से इस मसले पर प्रतिक्रिया मांगी। उन्होंने बीजेपी सरकार फटकार लगानी शुरू कर दी। इमाम बुखारी ने कहा कि वे लोग हमारे यहां आए हैं ये तो ठीक है लेकिन जो देशभर में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें गालियां दी जा रही है, उन पर हमले किए जा रहे हैं, उनका क्या।
इमाम बुखारी ने कहा कि यदि उन्हें कुछ करना है तो इसे ठीक करें, हमारी ढेर सारी शिकायतें हैं, चुनाव में सिर्फ एक साल बचा है अगर वे कुछ करते हैं तो इसका स्वागत है। यह मुलाकात शनिवार को शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी से उनके निवास पर की मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों से अवगत कराया।