इसके बाद केजरीवाल ने आगे कहा, पीएम की सीबीआई और एलजी की एसीबी ने जो फाइलें मांगी हैं, मैं उन्हें पब्लिक डोमेन में रखूंगा। पीएम और एलजी को उन फाइलों को मांगने का कारण बताना चाहिए। नहीं तो दिल्ली की जनता से मांफी मांगें।
इससे पहले भी केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि पीएम मोदी एली अनिल बैजल से बहुत नाराज हैं, क्योकि वह आप पार्टी की सरकार को पर्याप्त तरीके से परेशान नहीं कर पा रहे हैं। एलजी द्वारा तमाम बाधा डालने के बाद भी दिल्ली सरकार जबरदस्त काम कर रही है।